पंजाब में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार को दोपहर तक जालंधर जिले में 2 संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 82 और की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पटियाला जिले के समाना हलके के विधायक राजेंद्र सिंह की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। विधायक ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिये अपनी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बारे में जानकारी सांझा की है।
सेहत विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पहली सूची में जालंधर जिले में 82 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 2 मरीजों की मौत भी हुई है। इस लिस्ट में करतारपुर में स्थित एक बैंक की ब्रांच के 6 कर्मचारी भी शामिल हैं। इससे पहले बीते दिन जालंधर में 245 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
इसी तरह आज दोपहर तक फिरोजपुर से भी कोरोना को लेकर बुरी खबर है। बीते 24 घण्टे में फिरोजपुर जिला मे 4 मरीजों की मौत की सूचना है। उधर, सेहत विभाग से जानकारी मिली है कि शाम तक फरीदकोट लैब से दूसरी सूची आएगी। इसमें बड़ी संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आ सकते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-punjab-live-updates-cases-latest-news-amritsar-9-september-127701469.html
via IFTTT
Comments
Post a Comment